https://www.purvanchalrajya.com/

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश व एक सिपाही को लगी गोली, बृजमनगंज लूट कांड का पुलिस ने किया खुलासा




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज (उप संपादक ठाकुर सोनी व सदर प्रभारी राजकुमार चौबे की रिपोर्ट)

महराजगंज। बीते दिन महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के फरेंदा लेहड़ा सड़क मार्ग पर दिनदहाड़े युवक को गोली मारकर लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। मामला बृजमनगंज थाना क्षेत्र का है। यहां दो दोस्त नगदी लेकर बाइक से जा रहे थे। वे लेहड़ा जंगल से गुजर रहे थे। तभी इन्ही बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और रुपये से भरा बैग छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए थे।



एसपी डॉ. कौस्तुभ ने घायल युवक के दोस्त से पूछताछ के बाद बदमाशों की धर पकड़ के लिए टीमें लगा दी थी। इसके बाद पुलिस को गुरुवार की बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों की गिरफ्तारी हुई है। जबकि एक भागने में सफल रहा। वहीं बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों को भी गोली लगी है। माना जा रहा है कि ये की वहीं बदमाश हैं, जिन्होंने गोरखपुर के शख्स से लूट वारदात को अंजाम दिया था।


10 अक्टूबर को बृजमनगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत लेहड़ा मंदिर जंगल के पास अभिमन्यु यादव और उसके दोस्त राम आशीष साहनी रुपया लेकर जा रहे थे। इसी बीच बदमाशों ने उनका पीछा कर रुकने का इशारा किया। लेकिन लूट की दर से दोनों भागना चाहे । इसी बीच बदमाशों ने अभिमन्यु यादव को गोली मार दी। गोली उनके जांघ में जा घुसी। इसके बाद बदमाश रुपया लेकर फरार हो गए। घटना के बारे में 2 घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली। इस बीच घायल युवक को पहले कैंपियरगंज में ले जाया गया। वहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था।

Post a Comment

0 Comments