https://www.purvanchalrajya.com/

आज हमारा देश मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन चुका है: उपेंद्र तिवारी



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया 

हल्दी/बलिया। विकास खण्ड बेलहरी के प्राथमिक विद्यालय कठही बबुआपुर में शनिवार की देर शाम समाजसेवी विक्रमादित्य पाण्डेय की अध्यक्षता में जन चौपाल लगाया गया। जिसके मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी रहे।कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सनोज कुमार व गांव के वरिष्ठ लोगो द्वारा मुख्य अतिथि को माला पहना कर किया गया। मुख्य अतिथि ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार है।उन्होंने राज्य तथा केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बारीकी से बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो कहती है वह करके दिखाती है।आज हमारे देश का परचम पूरे विश्व में लहरा रहा है। आज हमारा देश मोदी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन चुका है। इस मौके पर भाजपा नेता मृत्युंजय तिवारी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अजय पांडेय, सोनू तिवारी, सोनू उपाध्याय, नन्हू, रामजी यादव, बुचकुन उपाध्याय, मुन्ना सिंह, पप्पू उपाध्याय, अनिरुद्ध तिवारी, नारायण जी उपाध्याय, ओंकार मिश्र सहित क्षेत्र के सैकड़ों  लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सुनील पांडेय ने किया।

Post a Comment

0 Comments