https://www.purvanchalrajya.com/

पुलिस द्वारा तीन नफर अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

 03 नफर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का रुपया व सिगरेट बरामद कर अग्रिमविधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय फरेन्दा  रवाना किया गया





पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज 

महाराजगंज

पुलिस अधीक्षक महराजगंज डॉ0 कौस्तुभ के  निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियो पर अंकुश लगाने तथा क्षेत्राधिकारी सदर अजय सिंह चौहान के कुशल पर्यवेक्षण दिनांक 28.10.2023 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 276/2023 धारा 380, 411 भादवि का सफल अनावणकरते हुए घटना मे शामिल 03 नफर को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी का रुपया व सिगरेट बरामद कर अग्रिमविधिक कार्यवाही हेतु न्यायालय फरेन्दा  रवाना किया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में

निरीक्षक  सजनू यादव थाना भिटौली जनपद महराजगंज,उ0नि0 पंकज कुमार पाल,का0 चन्द्रप्रकाश कुशवाहा 

व का0 धीरज गुप्ता थाना मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments