हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को सरयू नदी में फेंक दिया। उनको शक था कि पुत्री के किसी से नाजायज संबंध थे
पूर्वांचल राज्य समाचार
(उप सम्पादक ठाकुर सोनी की रिपोर्ट)
सीतापुर।
जनपद सीतापुर के खैराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले एक पिता ने अपने पुत्र के साथ मिलकर पुत्री की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों ने उसके शव को सरयू नदी में फेंक दिया। उनको शक था कि पुत्री के किसी से नाजायज संबंध थे। आरोपियों ने पुलिस के सामने गुनाह कुबूल किया जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि थाना महोली के बरसोहिया निवासी यूसूफ ( मृतका के मामा) ने बताया कि थाना रामकोट के रामनगर निवासी उसकी भांजी 01 अक्तूबर से लापता है। उसके पिता छोटकन्ने और भाई सिराजुद्दीन आखिरी बार उसको अपने साथ ले गए थे। उसके बाद से वह अपने घर नहीं आई।
तत्पश्चात मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह व निरीक्षक कौशलेश सिंह को दी गई। मुकदमा दर्ज करके पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने दिल दहला देने वाले घटनाक्रम को अंजाम दिए जाने की बात कबूली।
आरोपियों ने बताया कि 01 अक्तूबर को नाजायज संबंध की बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद वह बेटी को लेकर अपने मकान में बने एक बेसमेंट में ले गए जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फिर शव को कार की डिग्गी में डालकर ले गए और सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियाें के पास से कार भी बरामद की है। एसओ अरविंद सिंह ने बताया कि आरोपियों को जेल भेजा गया है। हालांकि अभी तक पुलिस को शव नहीं मिली है।
0 Comments