https://www.purvanchalrajya.com/

उत्पाद का ब्रांड वैल्यू तभी बढ़ेगा जब लोगों में जागरूकता आएगी: महेन्द्र सिंह तंवर



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, संतकबीरनगर

संतकबीरनगर। कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद के स्वयं सहायता समूहों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रगतिशील कृषकों और विभिन्न विभागों द्वारा एक प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी सरकार की मंशा के अनुरूप जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शारदीय नवरात्रि के अवसर पर 14 अक्टूबर से चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत सशक्त नारी -समृद्ध प्रदेश की थीम पर आधारित है। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर, पुलिस अधीक्षक सत्यजीत गुप्ता ,मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार ने प्रदर्शनी में सभी स्टाल पर पहुंच कर अवलोकन किया। वाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा भी एक कार्यक्रम रखा गया जिसमें नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी हुई। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों में जागरूकता आती है जिससे उत्पाद का ब्रांड वैल्यू भी बढ़ता है।

Post a Comment

0 Comments