https://www.purvanchalrajya.com/

भारतीय बजरंग दल के आकाश जायसवाल खीरी जिलाध्यक्ष मनोनीत


पूर्वांचल राज्य ब्युरो

ब्यूरो चीफ होतीलाल रस्तोगी


गोला गोकर्णनाथ/खीरी। धार्मिक नगर छोटीकाशी गोला गोकर्णनाथ के  नीलकंठ मैदान में भारतीय बजरंग दल की आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री अशोक जोशी ने की। जिनकी उपस्थिति में हिन्दू एकता व संगठित होने पर बल दिया गया व जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए अशोक जोशी ने कहा कि आज सबसे बड़ी आवश्यकता हिन्दू एकता की है जब हिन्दू संगठित होगा तभी भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा इसलिए हिन्दूओं को संगठित कर जल्दी ही उनको शस्त्र की दीक्षा दी जाएगी।

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष आकाश जायसवाल, संरक्षक होतीलाल रस्तोगी, जिला धर्माचार्य नरेंद्र मिश्र, जिला प्रभारी अशोक कुमारमुन्ना, जिला उपाध्यक्ष मुकेश जायसवाल, जिला महामंत्री अमित मिश्रा एडवोकेट, मंत्री मुनीश सिंह, नगर कार्यकारिणी में नगर गोरक्षा प्रमुख अनूप गुप्ता, नगर उपाध्यक्ष हिमांशु जोशी व रिंकू वर्मा नगर मंत्री, नगर उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, ग्राम पंचायत गोला देहात से अध्यक्ष गुलशन सिंह, उपाध्यक्ष शिवम राज,  करण कुमार व  सूरज कुमार महामंत्री, सचिन कुमार मंत्री, आशु रस्तोगी मंत्री, सुंदरपुर ग्राम पंचायत से अध्यक्ष पद राजू गुप्त, अर्जुन नगर से कन्हैया लाल को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस बैठक में कई दर्जन कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments