https://www.purvanchalrajya.com/

सीताराम इंटर कालेज सिंदुरिया मे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बहुत से लोगो ने जाना स्वस्थ जीवन का मंत्र।



 पूर्वांचल राज्य अब्दुल कलाम

जनपद महराजगंज के सीताराम इंटर कॉलेज सिंदुरिया बाजार में  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में सुबह से ही  लोगो मे विशेष जोश और उमंग देखने को मिला।    इसके बाद योग प्रशिक्षक ने सभी लोगो को योग के महत्व और उसके लाभों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। प्रशिक्षक  प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, ताड़ासन, वृक्षासन और त्रिकोणासन जैसे विभिन्न योगासन  और स्वयं अभ्यास कराते हुए सही तकनीक भी बताई।   और योग से होने वाले शारीरिक और मानसिक लाभों को समझा। किस तरह योग सभी लोगो के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है। इस अवसर पर अशोक मंडल अध्यक्ष अशोक पटेल। अंकुर गुप्ता। अशोक विश्वकर्मा। बिहारी लाल श्रीवास्तव। अशोक रौनियार। सुधीर मद्धेशिया। सचिन गुप्ता। राजन गुप्ता। हरेंद्र गुप्ता सहित बहुत से गढ़ मान्य  लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगासन किया.


Post a Comment

0 Comments