https://www.purvanchalrajya.com/

घुघली छेत्र के ग्राम सभा खुटा मैदान नहर पुलिया के नीचे शव मिला एक अज्ञात महिला का.पूर्वांचल राज्य अब्दुल कलाम महराजगंज

 


 महाराजगंज जनपद  घुघली विकास खंड के ग्राम सभा भिस्वा उर्फ कोटिया टोला खूंटा मैदान में शुक्रवार सुबह नहर पुलिया के नीचे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी जखीरा धर्मेंद्र जैन ने थानाध्यक्ष को अवगत कराया। थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।इसी बीच, शव मिलने की सूचना पर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दोनों थानों की पुलिस के बीच सीमावर्ती क्षेत्र को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई। स्थिति को स्पष्ट करने के लिए हल्का लेखपाल को मौके पर बुलाया गया। लेखपाल द्वारा किए गए सीमांकन में शव घुघली थाना क्षेत्र में पाया गया। इसके बाद घुघली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। शव का चेहरा बिगड़ा होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। ग्रामीणों की मदद और सोशल मीडिया के जरिए पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। 

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके का निरीक्षण कराया। इसके बाद पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर कप्तानगंज और घुघली पुलिस मौके पर पहुंची थी लेखपाल के सीमांकन के बाद शव घुघली थाना क्षेत्र में पाया गया जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस महराजगंज भेज दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments