राजीव शंकर चतुर्वेदी
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दुबहर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने अपने उपनिरीक्षक के साथ साथ पुलिस के जवानों के साथ योग करने के बाद अपने संदेश में कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। यह मन, शरीर और आत्मा को जोड़ता है।” उन्होंने युवाओं से प्रतिदिन सुबह योगाभ्यास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि “योग से युवा संतुलित जीवन जी सकते हैं। यह उन्हें अपने लक्ष्यों को आसानी से प्राप्त करने में मदद करता है। सुबह जल्दी उठने से समय का बेहतर उपयोग होता है, जिससे कार्यों में दक्षता और स्फूर्ति आती है।” उन्होंने सभी को योग को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। योग भारतीय संस्कृति एवं परम्परा का गौरव है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। 21 जून को योग दिवस इसलिए मनाया जाता है, क्योंकि यह वर्ष का सबसे लंबा दिन है। यह ऊर्जा और प्रकाश का प्रतीक है।” उन्होंने आगे कहा, “स्वास्थ्य विभाग स्वस्थ राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाता है। योग के जरिए हम मजबूत राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।” उन्होंने सभी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। उक्त योगाभ्यास में उपनिरीक्षक मोती लाल, उपनिरीक्षक काली शंकर तिवारी, उपनिरीक्षक अरविंद कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, हेड कांस्टेबल रईस अहमद, सिपाही दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
0 Comments