पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज /घुघली
पल्टू मिश्रा
महराजगंज,तराई क्षेत्र के जनपद महराजगंज की रहने वाली तपस्या शुक्ला उर्फ मन्नू, पुत्री राजीव कुमार शुक्ला, ने कम उम्र में ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। 19 जून 2006 को जन्मी तपस्या वर्तमान में स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। शिक्षा के साथ-साथ उन्होंने सोशल मीडिया मैनेजमेंट का कोर्स पूर्ण कर, देश की अग्रणी म्यूजिकल कंपनी T-Series प्रार्थना में सोशल मीडिया मैनेजर के रूप में अपनी भूमिका निभानी शुरू कर दी है।
यही नहीं, तपस्या बीते एक वर्ष से अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त लेखक-कवि मनोज मुंतशिर के साथ भी कार्य कर रही हैं। उनकी लगन, प्रतिभा और समर्पण ने कम उम्र में ही उन्हें मीडिया और संगीत जगत में एक नई पहचान दिलाई है।उनकी इस उपलब्धि पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि तपस्या शुक्ला ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर इरादे मजबूत हों और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता कम उम्र में भी हासिल की जा सकती है।
भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, सदर विधायक जयमंगल कन्नौज्जिया, पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अमरनाथ पटेल, वीरेंद्र लोहिया, अभिषेक श्रीवास्तव, राजेश तिवारी, और संजीव शुक्ला समेत कई जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने तपस्या को शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया है।
0 Comments