https://www.purvanchalrajya.com/

 


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमा शंकर पाठक ने रविवार को बताया कि सोमवार के दिन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार यूपीए चेयरपर्सन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा एवं हम सबकी प्रेरणास्रोत सोनिया गांधी का जन्मदिन है। इस अवसर पर सोमवार को समय 11 बजे दिन में जिला कांग्रेस कमेटी पर केक काटकर धूमधाम से मनाया मनाया जाएगा। जिसमें सभी पदाधिकारी को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाना है। उक्त अवसर पर जनपद के एआईसीसी, पीसीसी, पूर्व एवं वर्तमान विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व एवं वर्तमान नगर पालिका प्रत्याशी, पूर्व एवं वर्तमान नगर पंचायत प्रत्याशी, पूर्व एवं वर्तमान प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान उपाध्यक्ष, पूर्व एवं वर्तमान जिला प्रवक्ता, पूर्व एवं वर्तमान महासचिव, पूर्व एवं वर्तमान सचिव, पूर्व एवं वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष, पुर्व एवं वर्तमान यूवा कांग्रेस पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान सेवादल पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान अल्पसंख्यक, पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान महिला पदाधिकारी पूर्व एवं वर्तमान पिछड़ा वर्ग, पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान सोशल मीडिया, पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान विधि प्रकोष्ठ, पदाधिकारी, पूर्व एवं वर्तमान सैनिक प्रकोष्ठ पदाधिकारी एवं समस्त फ्रंटल संगठन के पदाधिकारी के साथ सभी सदस्य शामिल रहेंगे। श्री पाठक ने बताया कि जिला अस्पताल में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन कर इस दिन को समाजिक सद्भाभवना दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Post a Comment

0 Comments