https://www.purvanchalrajya.com/

एसपी के निर्देशानुसार वंचित /वारंटी अपराधी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायालय



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

 महराजगंज/घुघली पल्टू मिश्रा

पुलिस अधीक्षक, जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीना द्वारा वाँछित/वारण्टी अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में दिये गये निर्देशन के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक, महराजगंज आतिश कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में व क्षेत्राधिकारी सदर महराजगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष घुघली द्वारा टीम गठित की गयी। जिसके क्रम में उ0नि0 रमेश पुरी मय हमराह हे0का0 हरेराम सिंह के द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 287/2024 धारा 85/115(2)/108 BNS से सम्बन्धित अभियुक्त श्यामसुन्दर गौड पुत्र मुखुत निवासी ग्राम पिपरा ब्राह्मण उर्फ बारीगाँव, थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 33 वर्ष को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया।

Post a Comment

0 Comments