https://www.purvanchalrajya.com/

प्रेमिका का हत्यारा निकला प्रेमी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को बांसडीहरोड पुलिस ने वांछित आरोपी कृष्णा यादव उर्फ श्रीकृष्ण यादव पुत्र भृगु यादव उर्फ भृगुनाथ यादव निवासी नगवा थाना दुबहड़ को ग्राम टकरसन पोखरा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया। बताते चले कि मृतिका मंजू देवी के पति का करीब सात वर्ष पूर्व देहान्त हो गया था। उधर अभियुक्त पशु व्यापारी था जिसका मृतिका मंजू देवी के गांव व घर अक्सर आना जाना रहता था। यही से मृतिका मंजू देवी का अभियुक्त से परिचय हो गया और धीरे धीरे प्रेम प्रसंग में तब्दिल हो गया। इसके बाद करीब सात वर्षो से दोनों के बीच शारीरिक संबध भी बनता रहा। अभियुक्त धीरे धीरे मृतिका मंजू देवी व उसके घर के सभी सदस्यों के ऊपर अपना सम्पूर्ण अधिकार जताने लगा और सभी कार्यो में हस्तक्षेप करने लगा था। मृतिका मंजू देवी प्रेम प्रसंग के कारण अभियुक्त को अपना काफी पैसा दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच आये दिन कहासुनी होती रहती थी। 24 अक्टूबर को अभियुक्त प्रेमिका मंजू देवी को तिखमपुर से साथ लेकर बांसडीहरोड होते हुए ग्राम सेरिया पहुँचा, जहां पर स्थित पुलिया के पास दोनों के बीच कहासुनी और लड़ाई झगड़ा होने लगा। इसके बाद अभियुक्त ने गुस्से में आकर मंजू देवी को मार पीटकर हत्या कर दिया और पुलिया के नीचे शव को फेक दिया था। अभियुक्त के पास से एक मोबाइल, एक बाइक के साथ नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय, सिपाही रमेश यादव, सिपाही राहुल यादव व सिपाही चालक धर्मेन्द्र यादव रहे।

Post a Comment

0 Comments