पूर्वांचल राज्य संवाददाता
रेवती बलिया। स्थानीय विकास खण्ड के खानपुर में विश्व हिंदू महासंघ की जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन सम्पन्न हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से महासंघ का जिलाध्यक्ष शम्भू शरण बेहाल, युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को चुना गया। शुक्रवार की रात संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरके योगी जी महाराज ने कहा कि इस संगठन का मूल उद्देश्य हिन्दुओं को एक मंच पर लाना है। कहा कि हिन्दुत्व को एक धागे में जोड़ने का काम चल रहा है। कहा कि जो बिखरे हुए हैं,जो जातिवाद में बंटे हुए हैं,जो बंट गये हैं,वह कट गये हैं। वह हमारे ही अपने हैं। आज हम 85 से कितने परसेंट हूं है,आप बता सकते हैं। हम जो टूटते जा रहे हैं,हमारे संगठनों में तरह-तरह से लोग हैं। आरके योगी ने कहा कि जैसे हमारे मन्दिरों को टारगेट बनाया जा रहा है। हमारे वैष्णव अखाड़े के मंदिरों को,इस्कान एक संस्था चली है,जो उन मंदिरों को कब्जा कर रही है। बड़े-बड़े जो मंदिर हैं,उनको ये टारगेट बना रहे हैं। ऐसे में हम सरकार से कहना चाहते हैं कि ऐसे लोगों को मंदिरों से दूर किया जाय। हमारे मठ मंदिरों को मुक्त किया जाए। कहा कि जितने भी हमारे हिंदू हैं,हमें एक साथ रहना है।कहा कि इतिहास साक्षी है, सनातन की रक्षा करने के लिए हमेशा संत ही आगे आये हैं। इससे पूर्व शम्भूशरण बेहाल ने अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण तथा अंगवस्त्रम से किया। मंडल प्रभारी दुर्गा प्रसाद गुप्त ने कहा कि हर कोई योगी बनेगा,तब समाज का उत्थान होगा। इस मौके पर मऊ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मऊ रीता राय, मऊ के जिलाध्यक्ष केशनाथ पाण्डेय, लल्लन तिवारी, रोहित सिंह, राजकुमार वर्मा, रंजन सिंह, मिथिलेश तिवारी, झाबर पाण्डेय, कुश सिंह, रविन्द्र सिंह, धनंजय सिंह, मिथिलेश कुमार आदि रहे।
0 Comments