https://www.purvanchalrajya.com/

जिला स्तरीय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

 


राजीव शंकर चतुर्वेदी 

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

बलिया। वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय जूनियर बालक बाक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारम्भ क्रीड़ाधिकारी जवाहर लाल यादव द्वारा किया गया। वहीं पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि उप निदेशक नेहरू युवा केन्द्र कपिल देव राम तथा विशिष्ट अतिथि विजय यादव द्वारा किया गया।प्रतियोगिता में 10 भार वर्ग में 55 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 44-46 किलोग्राम भार वर्ग में लालू वर्मा, 46-48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रियांशू प्रजापति, 48-50 किलोग्राम भारवर्ग में प्रथम विकास कुमार सिंह, 50-52 किलोग्राम भारवर्ग में कमलेश यादव, 52-54 किलोग्राम भारवर्ग में रजनीश यादव प्रथम रहे। 54-56 किलोग्राम भारवर्ग में सीटू गिरी, 56-60 किलोग्राम भारवर्ग में ज्ञान प्रकाश तिवारी, 60-65 किलोग्राम में यश कुमार, 65-70 किलोग्राम भारवर्ग में रोहित यादव, 70-75 किलोग्राम भारवर्ग में आकाश कुमार प्रथम स्थान पर रहे। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के खाते में पुरस्कार की राशि भेजी जायेगी। निर्णायक की भूमिका में सचिन पाल, धर्मेन्द्र पाण्डेय, सचितानन्द राय, मोहम्मद ग्यासुद्दीन, रोहित भारद्वाज, अजय राज सिंह, जमाल अख्तर, दीपक सोनी आदि रहे। संचालन मोहम्मद जावेद अख्तर द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments