https://www.purvanchalrajya.com/

पानी में डूबे व्यक्ति का 24घंटे मिला शव

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली


महराजगंज,बृजमनगंज स्थानीय थाना अंतर्गत ग्रामसभा सौरहा के टोला दौलतपुर में एक व्यक्ति के पानी में डूबने का मामला प्रकाश में आया है।

रविवार को दोपहर करीब दो बजे यह व्यक्ति साइकिल से उकटनवा पुल से अपने घर जा रहा था। अचानक इसकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और यह पानी में गिर गया। स्थानीय लोगों ने पानी में गिरते देखा तो इसकी सूचना धीरे-धीरे आग की तरह फैल गई। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर खोजबीन की किंतु कोई पता नहीं चला। एनडीआरएफ  की टीम भी रविवार की शाम से तलाश कर रही है लेकिन करीब 20 घंटे बीत जाने के बाद भी व्यक्ति का पता नहीं चल सका है।

 मिली जानकारी के अनुसार बृजमनगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा सौरहा निवासी रामअवध (45 वर्ष) पुत्र शोहरत किसी कार्यवश साइकिल से घर से कहीं गए थे। घर वापस लौटने के दौरान रामअवधअभी उकटनवा पुल के पास इनकी साइकिल अनियंत्रित हो गई और यह पानी में गिर गए। स्थानीय लोगों ने इन्हें पानी में गिरते देखा तो अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। मौके पर स्थानीय पुलिस के अलावा 112 पुलिस भी तलाश में जुटी थी। कामयाबी न मिलने की दशा में एनडीआरएफ की टीम शाम को पहुंची। आज सोमवार की सुबह से तलाश जारी है। 

रामअवध का शव पुलिस व एनडीआरएफ की टीम ने काफी मशक्कत के बाद सोमवार की दोपहर दो बजे शव को बरामद कर लिया है। 

इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पुलिस टीम तलाश में जुटी है। जल्द ही पता लगा लिया जाएगा। 

Post a Comment

0 Comments