हरि मोहन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के समर्पित पदाधिकारी हैं, संघ इनके सुखी एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता है- विनोद राय
पूर्वांचल राज्य,ब्यूरो चीफ, गोरखपुर,सुनील मणि त्रिपाठी
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के केंद्रीय कार्यालय पर आज गोरखपुर के सी. टी. टी. आई. एवं पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ मुख्यालय मंडल के उपाध्यक्ष हरि मोहन के सेवानिवृत्ति पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।आयोजन मुख्यालय मंडल के मंडल मंत्री सतीश चंद्र अवस्थी ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन कारखाना मंडल के संयुक्त मंडल मंत्री दीपक चौधरी ने किया। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री तथा असिस्टेंट जनरल सेक्रेटरी एन.एफ.आई.आर विनोद राय ने हरिमोहन का माल्यार्पण एवं शाल ओढ़ाकर के सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हरि मोहन पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के एक समर्पित वरिष्ठ पदाधिकारी हैं, मैं इनके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं तथा आगे भी पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़े रहेंगे यही कामना है। कार्यक्रम को मुख्यालय मंडल के कौशल कुमार सिंह, पी.आर. के.एस. यूथ विंग के अध्यक्ष देवेश सिंह, कारखाना मंडल के संयुक्त मंत्री दीपक चौधरी, कुलदीप मणि त्रिपाठी ने अपने संबोधन में रिटायर्ड हरि मोहन के सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना किया एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। हरि मोहन ने स्वागत समारोह में अपने संबोधन में कहा कि मैं 20 वर्षों से लगातार पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ से जुड़ा हूं और आगे भी जुड़ा रहूंगा। इस अवसर पर पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सतीश चंद्र अवस्थी,कौशल कुमार सिंह, के. एम. मिश्रा, संजीव धर, दीपक चौधरी,देवेश सिंह,कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद्र विद्यासागर, विजय पाठक, जयप्रकाश सिंह, निजामुद्दीन सिद्दीकी,राकेश श्रीवास्तव,अंशुमान पाठक, निशांत यादव, दीपक प्रजापति, धीरज यादव, विनय यादव इत्यादि पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
0 Comments