https://www.purvanchalrajya.com/

मंत्री ने सरयू नदी किनारे किए गये बाढ़ निरोधक कार्यो का निरीक्षण के साथ पूजा अर्चना भी किया


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो 

राजीव शंकर चतुर्वेदी

बांसडीह बलिया। जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को सरयू नदी किनारे चांदपुर डीएसपी हेड पर मां सरयू नदी का पूजा पाठ किया। जलशक्ति मंत्री ने मां सरयू से लोगों की रक्षा  का प्रार्थना किया। उन्होंने महाराजपुर गांव के पास सरयू नदी किनारे करायें गये बाढ़ निरोधक कार्यो का निरीक्षण किया । जल शक्ति मंत्री ने महाराजपुर में पूर्ण हो चुकी दो परियोजनाओं के बारे में अधीक्षण अभियंता संजय मिश्रा से जानकारी लिया। जल शक्ति मंत्री ने कहा कि प्रदेश के अंदर बाढ़ को लेकर हमारी 338 बाढ़ निरोधक परियोजनाएं चल रही हैं। सभी परियोजनाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। जहां-जहां हमारी परियोजनाएं बनी है, वहां भयंकर बाढ़ आ जाए तो भी हम उस गांव को इस बार  सुरक्षित रख लेंगे तथा वहां कटान नहीं हो पाएगा।

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि बलिया में भी लगभग 12 परियोजनाएं चल रही हैं। गंगा,सरयू व टोंस नदी पर परियोजनाएं चल रही है तथा पूर्ण हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने  मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, विधायक केतकी सिंह, ज़िलाध्यक्ष संजय यादव, मुख्य अभियंता श्रीधर प्रसाद व विकास सिंह पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, जय प्रकाश साहू, अजय सिंह, मिथिलेश तिवारी, दिनेश तिवारी आदि थे।

Post a Comment

0 Comments