महिला को सांप ने काटा तो हाथ में पकड़कर पहुंच गई अस्पताल
दृश्य देख डाक्टर सहित कर्मचारी रह गए सन्न
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज (आकाश वीर चौधरी)
निचलौल/महराजगंज। निचलौल तहसील के एक गांव में महिला को सांप ने काटा तो वह सांप को हाथ में पकड़कर इलाज कराने सीएचसी पहुंच गई। जिसे देख अस्पताल आए लोगों ने दांतों तले अंगुली दबा ली। महिला की हिम्मत देख चिकित्सक भी सन्न रहे। बाद में उन्होंने महिला का उपचार किया।
मिली जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सरहद से सटे मुसहर बस्ती गेड़हवा निवासी दुलारी देवी (32) किसी कार्य के लिए खेत की ओर गई थी। वह कुछ देर बाद वापस घर की जा रही थी। इसी बीच खेत के मेड पर घास में बैठे एक सांप पर पैर पड़ गया। जिस दौरान सांप ने महिला के दाहिने पैर में काट लिया। उसके बाद महिला उक्त सांप को पकड़ लिया। फिर घर आकर सांप को डब्बे में बंद कर इलाज कराने अस्पताल पहुंच गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. अंग्रेस सिंह ने कहा कि महिला का प्राथमिक इलाज चल रहा है। महिला को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं है। फिलहाल सांप की पहचान नहीं हो पा रही है।
0 Comments