https://www.purvanchalrajya.com/

शिवांगी त्रिपाठी के प्रयास से दम्पति का सुलझा विवाद, फिर मिले दिल


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर l प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ 1090 की महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी एवं महिला आरक्षी सोनी के अथक प्रयास से दम्पति का विवाद सोमवार को खत्म हो गया। पारिवारिक विवाद होने की शिकायत पर दोनों पति-पत्नी को सोमवार को बुलाया गया था।एक-दूसरे को सही तरीके से न समझ पाने के कारण दोनों के बीच हर समय विवाद होता रहता था।विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे से अलग रहने का फैसला कर लिया। काफी दिनों तक अलग रह रहे दंपती का विवादित मामला महिला सहायता प्रकोष्ठ 1090 की महिला उपनिरीक्षक शिवांगी त्रिपाठी के पास पहुंचा।दोनों से वार्ता करने के बाद महिला उपनिरीक्षक ने एक साथ रहने के लिए राजी किया शिवांगी त्रिपाठी ने दोनों के बीच आपसी सुलह कराकर उन्हें हंसी-खुशी विदा कर दिया।

Post a Comment

0 Comments