https://www.purvanchalrajya.com/

कैलाश मैराथन में विपुल ने जीता कांस्य, ओलिंपिक में पदक जीतने का है लक्ष्य

 


                                                         

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज 

घुघली/महराजगंज। महाराजगंज के सिसवा विकास खंड के बल्लोखास गांव निवासी विपुल जायसवाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र नोएडा में आयोजित कैलाश मैराथन में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक हासिल किया है तथा आगामी ओलिंपिक में पदक जीतने का स्वर्णिम सपना संजोया है। पिता ब्रह्मानन्द जायसवाल ने निरंतर इन्हें पढ़ाई के साथ-साथ खेल भावना को भी विकसित करने की प्रेरणा दी तथा गांव के ही एक पेशे से शिक्षक अमलेश कुमार वर्मा ने बतौर कोच मार्गदर्शन किया।पढ़ाई के साथ-साथ दौड़, कूद व अन्य खेलों में गहरी रुचि रखने वाले विपुल की प्रारंभिक से आठवीं तक की शिक्षा गांव के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुई।हाईस्कूल की सरदार पटेल इंटर कॉलेज महराजगंज से पढ़ाई पूरी करने के बाद वर्तमान में इसी संस्था से इंटर की कामर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।इनकी उपलब्धि पर ग्राम प्रधान सतीश पासवान,पूर्व ग्राम प्रधान विन्दा देवी,मंजू देवी,जमीन पासवान ,रामबहादुर पटेल,राघवशरण मिश्र,सोनू वर्मा व महेंद्र जायसवाल ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Post a Comment

0 Comments