https://www.purvanchalrajya.com/

विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का अहिरौली में हुआ स्वागत



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज

सिसवा बाजार/महराजगंज। सिसवा विकास खंड के ग्राम सभा अहिरौली में विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का  स्वागत ग्राम प्रधान महेंद्र यादव व मुख्य अतिथि सिसवा ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद ने किया।

इस कार्यक्रम में महिलाओं की गोदभराई, शिशु अन्नप्राशन संस्कार एवम विद्यालय के बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। जिन लोगों को अभी भी योजनाओं का लाभ नही मिल पाया उन्हे भी प्रेरित किया गया। इस बाबत मुख्य अतिथि ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश के आखिरी व्यक्ति तक योजनाओं के लाभ पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। इस बावत ग्राम प्रधान अहिरौली महेंद्र यादव ने सभी आए हुए अतिथियों व आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान सहायक कृषि विकास अधिकारी धीरेंद्र सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,ब्रह्मानंद पटेल ,बाके लाल कुशवाहा, मनोहर सहानी , रामसुरत पटेल ,पूजारी यादव  संजय मौर्य, कन्हैया वेदकर, राजेश पटेल, जितेंद्र चौधरी, प्रदीप साहनी, राजेश पटेल, सुनील कुमार रोजगार सेवक  ग्राम विकास अधिकारी राहुल सिंह, जय हिंद गौतम ,अशोक निगम व आगनबाडी सुपरवाइजर मीनाक्षी  सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments