https://www.purvanchalrajya.com/

पांच नाबालिक लड़कियां की गई बरामद

 पनियरा थाना द्वारा नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया गया तो प्रेस नोट जारी कर बयान दिया कि विगत 26 अक्टूबर को अपह्त पांचों नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया गया है




पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज/

पनियरा। 


जनपद महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंचाप से  पुलिस ने  पांच नाबालिक लड़कियों को बरामद किया। एक ही दिन में पांच लड़कियों का अपहरण होना तथा परिजन द्वारा इसकी रिपोर्ट थाने में देने की घटना को पनियरा पुलिस द्वारा इतने दिन तक मीडिया से छुपाया गया। जब पनियरा थाना द्वारा नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया गया तो प्रेस नोट जारी कर बयान दिया कि विगत 26 अक्टूबर को अपह्त पांचों नाबालिक लड़कियों को बरामद कर लिया गया है लेकिन अपहरणकर्ता के बारे में कोई उल्लेख नहीं है। इतना कहा गया कि अपहरणकर्ताओं के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। इस बाबत एसएचओ पनियरा देवेंद्र कुमार सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अपहरणकर्ताओं की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के ग्राम कुआंचाप निवासी पांच मुस्लिम पीड़ितों ने तहरीर दिया कि उनकी लड़कियां घर से भीख मांगने निकली थी लेकिन रात तक नहीं लौटी। परिजनों के तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया तथा मामले की विवेचना उप निरीक्षक ओमजत पटेल को सौंपी गई। पनियरा पुलिस के अनुसार नाबालिक लड़कियों को  पुलिस टीम ने खुटहा बाजार से बरामद किया जबकि गांव में कुछ और ही बातें फैली हुई हैं। गांव में जो चर्चा है उसके अनुसार दशहरे के पर्व पर रामलीला का आयोजन हुआ था। पांचो लड़कियां रामलीला देखने जाया करती थी। इसी दौरान रामलीला पार्टी के संचालक मंडल के लोगों की नजर उन पांच नाबालिक लड़कियों पर पड़ी तथा उनको बहला फुसलाकर अपने वश में कर लिया और अंतिम दिन पांचो नाबालिक लड़कियों को साथ लेकर चले गए।

Post a Comment

0 Comments