https://www.purvanchalrajya.com/

मछुआरों को मिली एक करोड़ से भरी बोरी, लगातार कर रहे पार्टिया

मकान के छत पर नोट सुखाने के बाद हुआ मामले का खुलासा

 

पुलिस पूछताछ के बाद बैरंग लौटी, सीओ सिविल लाइंस को नहीं है मामले की जानकारी


पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, उत्तर प्रदेश (उप संपादक अरुण वर्मा की रिपोर्ट)

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में झोला थाना क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। ऐसी चर्चा है कि मछली मारने के दौरान तालाब में कुछ लोगों को नोटों से भरी बोरी मिली है। बताया गया रहा है उसमें लाखों रुपये भरे थे। जिन्हें चारों लोगों ने घर जाकर बांट लिया। शुरुआत में उन्हें लगा कि चूरन वाले नोट हैं। नोटों को सुखाया तो नोट असली निकले। पांच-पांच सौ नोटों के करीब एक करोड़ रुपये चार लोगों ने आपस में बांट लिया। इसकी भनक लगते ही पुलिस मछुआरों के घर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने के बाद लौट गई। लेकिन पुलिस कर्मियों ने उच्च अधिकारियों को इसकी कोई जानकारी नहीं दी।

लाइनपार ढक्का कुंदनपुर निवासी कुछ लोग बुधवार दोपहर करीब बारह बजे सूर्य नगर के पास एक तालाब में मछलियां पकड़ने गए थे। इसी दौरान दो मछुआरों को पानी में एक बोरा पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने बोरे को पानी से बाहर निकाल लिया। बोरे को खोलकर देखा तो उसके अंदर नोट भरे थे। इस दौरान दो और व्यक्ति वहां पहुंच गए। चारों के बीच काफी देर तक चर्चा हुई। इस दौरान कुछ बोले कि चूरन वाले नोट हैं। सभी नोट भींगे हुए थे। मकान की छत पर नोटों को सुखाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सूखने के बाद साफ हो गया है कि पांच पांच सौ के असली नोट हैं। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। राम तलैया चौकी से पुलिस कर्मी मछुआरों के घर पहुंच गए और नोटों के बारे में पूछताछ की। इसके पुलिस कर्मी में लौट गए। रामतलैया चौकी इंचार्ज मदन कुमार ने बताया कि नोटों से भरा बोरा तालाब में कुछ लोगों को मिला था। नोट पानी से खराब हो गए थे। इसके बाद पुलिस कर्मी वापस आ गए थे।

पांच सौ रुपये नहीं देने पर एक युवक ने पुलिस को दे दी सूचना

तालाब में नोटों से भरा बोरा मिले की जानकारी ढक्का कुंदनपुर में फैल गई थी। इसी जानकारी मिलने पर मोहल्ले का एक युवक उनके पास पहुंच गया। जिन्हें बोरा मिला था। बताया जा रहा है कि उसने पांच सौ रुपये की मांग की थी लेकिन युवक को पांच सौ रुपये नहीं दिए। इससे नाराज होकर वह चौकी पहुंच गया और उसने पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी दे दी। इसके बाद राम तलैया से पुलिसकर्मी ढक्का कुंदनपुर पहुंच गए।

निकल रहे पांच-पांच सौ के नोट, खूब सज रही महफिल

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नोटों से भरा बोरा मिलने के बाद कुंदरपुर ढक्का में शाम ढलते ही खूब महफिल सजाई जा रही है। पांच पांच सौ के नोट खूब मिल रहे हैं। इस नोटों के जरिए मछुआरे अपने साथ साथ मोहल्ले के लोगों को खूब मौज कटवा रहे हैं। सूचना पर राम तलैया चौकी पुलिस उनके घर जाकर पूछताछ करके लौट गई। क्षेत्र में इस घटना की खूब चर्चा है। थाना मझोला के ढक्का कुन्दनपुर निवासी कुछ लोग बीते दिनों सूर्य नगर के पास स्थित तालाब में मछली मारने गए थे। उसी दौरान तालाब में एक बोरी मिले। बोरी को बाहर निकाल कर देखा तो उसमें नोट भरे थे। इसके बाद में चारों बोरी लेकर घर चले गए। इनमें से एक की मकान की छत पर नोटों को निकालकर सुखाया गया तो पोल खुली। इसके बाद चोरों ने नोट आपस में बांट लिये। इसकी भनक राम तलैया चौकी पुलिस को लग गई। सूचना के बाद पुलिसकर्मियों ने नोट पाने वालों के यहां पहुंच कर पूछताछ की। हालांकि बाद में लौट आए। इस संबंध में चौकी प्रभारी ने कहा कि सूचना पर टीम गई थी तो मछुआरों ने बताया कि सड़े गले नोटों की कतरन मिली थी। उन्होंने नोटों की कतरन भी दिखाई। हालांकि चर्चा है कि बोरी में करीब एक करोड़ के नोट मिले हैं। बोरी पाने वाले उस दिन के बाद से लगातार शराब पार्टियां कर रहे हैं। हालांकि इस संबंध में पूछने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है।


Post a Comment

0 Comments