https://www.purvanchalrajya.com/

खेत से लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बांदा

बांदा। खेत जोत घर लौट रहे युवक को दबंगो ने घेर लिया। उसके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर गुल सुनकर परिजन दौड़ पडे। हमलावर मौके से फरार हो गए। उधर अलग अलग मारपीट की घटनाओ में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परसौली गांव निवासी पुष्पेद्र (22)पुत्र सुरेश कुमार रविवार की दोपहर खेत जोत कर घर आ रहा था। तभी रास्ते में दबंगो ने बाइक खड़ी कर उसे रोक लिया। दबंग पुष्पेद्र को गाली गलौज करने लगे। इस पर पुष्पेद्र खेतो की तरफ भाग निकला। दबंगो ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घसीट कर घर के पास ले आए। उसके ऊपर धारदार हथियार से हमलाकर दिया। जिससे वह घायल हो गया। शोर गुल सुनकर परिजन मौके पर पहुंच गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल का कहना है कि पुरानी रंजिस के चलते उसके साथ मारपीट की गई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के मझीवा सानी गांव निवासी चमेली (40)पत्नी रामप्रताप का रविवार की शाम मामूली बात को लेकर पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर दो लोगो ने उसे डंडो से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनो को देख हमलावर फरार हो गए। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की  सूचना पुलिस को दे दी गई है। अतर्रा थाना क्षेत्र के राजाराम चौरिहा का पुरवा निवासी कुलदीप (19)पुत्र रामचंद्र का रविवार की शाम पड़ोसी युवक से विवाद हो गया। तीन लोगो ने कुलदीप को मारना पीटना शुरू कर दिया। छोटे भाई को पिटता देख बड़ा भाई देवकुमार (26)बचाने आया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। दोनो घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Post a Comment

0 Comments