https://www.purvanchalrajya.com/

पूर्व प्रधान के बेटे की हत्या के मामले में आया प्रेमिका के पिता का कबूलनामा

 मामला श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया का है



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो,महराजगंज

महराजगंज। सोमवार को पूर्व प्रधान के बेटे का शव उसकी प्रेमिका के घर से बरामद हुआ था। प्रेमिका का घर उसके घर से कुछ ही दूरी पर है। जांच के बाद युवक की मौत में प्रेमिका के घरवालों का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया था। मामला श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चौपरिया का है।
इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों से जब पूछताछ की, तो चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। लड़की के पिता का कहना है कि पूर्व प्रधान राजेंद्र का बेटा सुनील रविवार रात को जबरदस्ती उनके घर में घुस आया था। वह उनकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा था। उसकी शादी तोड़ने की धमकी दे रहा था।
इसी से नाराज होकर मैंने बेटे के साथ मिलकर उसको पीटना शुरू कर दिया। इस पर वह शोर मचाते हुए छत की ओर भाग गया। हम लोग छत पर गए, तो वो छत से कूदने लगा। बैलेंस बिगड़ने से नीचे गिर गया जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आ गई।
इसी के चलते उसकी मौत हो गई। इसके बाद हम लोग डर गए थे। हम उसको मारना नहीं चाहते थे। तभी उसको बोरे में भरकर आंगन में छिपा दिया था। अगर दोपहर तक पुलिस नहीं आती, तो हम लोग उसके शव को फेंक आते। वैसे भी वह हमें बहुत बदनाम कर चुका था।


ए एसपी ने कहा आरोपियों ने किया गुनाह कबूल 
-----------
मामले में एडिशनल एसपी आतिश कुमार सिंह ने बताया कि सुनील के परिवार ने चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी थी जिसमें लड़की के पिता वीरेंद्र गिरी, भाई यशवंत गिरी, माता शकुंतला देवी और प्रेमिका मनोरमा का नाम शामिल है। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments