https://www.purvanchalrajya.com/

साइबर क्राइम के प्रति विद्यार्थीयों को किया गया जागरूक



पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महाराजगंज

घुघली पल्टू मिश्रा


  महाराजगंज,पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में तथा नोडल अधिकारी साइबर क्राइम थाना/अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज आतिश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम अनुरूद्ध कुमार व प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सजनू यादव के नेतृत्व में चलाये जा रहे आपरेशन मिशन शक्ति फेज (5) में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत के0एम0सी0 मेडिकल कालेज जनपद महराजगजं के समस्त एम0बी0बी0एस0 के छात्रो/छात्राओ को साइबर क्राइम से सम्बन्धित हो रहे विभिन्न प्रकार के अपराधो के बारे में बताया गया व जागरूक किया गया,साथ ही साथ भारत सरकार के द्वारा जारी साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 तथा वेवसाइट का प्रचार किया गया।

Post a Comment

0 Comments