पूर्वांचल राज्य ब्यूरो महराजगंज घुघली
पल्टू मिश्रा/राजाराम गुप्ता
महराजगंज जनपद के घुघली थाना के थानाध्यक्ष राम चरन सरोज ने घुघली ब्लाक के सभी ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधान के साथ एक बैठक किए। इसमें उन्होंने कहा कि अब नवरात्र शुरू होने वाला है और 12- 10- 2024 को दशहरा मनाया जायेगा और उन्होंने कहा कि नवरात्र में माता दुर्गा जी कि मूर्ति लगभग सभी ग्राम सभाओं में रखा जाता है। जिस जिस गांव में माता दुर्गा जी कि मूर्ति रखा जाता है वे सभी लोग आदेश करा लें जिससे उनको कोई दिक्कत नही हो और साउंड कम से कम बजाएं इसके साथ ही आज कल हो रही दुर्घटनाएं बहुत ज्यादा हो रही है इसके संबंध में भी उन्होंने बताया कि आप लोग भी लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहने क्यों कि ज्यादातर सर में चोट लगने के कारण लोगों कि मौत हो जा रहा है। ऐसे बहुत से लोगों को सुरक्षित रहने के तरीके उनके द्वारा बताया गया। यहां पर SSI अभय उपाध्याय, SI संतोष कुमार,SI मनोज कुमार,घुघली चौकी इंचार्ज SI आर सी वरुण, HC बाबू राम यादव,HC लालू पटेल,HC सत्येंद्र चौधरी, कांस्टेबल रत्न जायसवाल और ग्राम प्रधान नाथू चौधरी,ग्राम प्रधान रामसजीवन सिंह, ग्राम प्रधान ज्वाला चौधरी,ग्राम प्रधान फौजी भाई, विश्वनाथ पुर के प्रधान जी, टेढवा के प्रधान जी, भुअनी के प्रधान जी, चुअनी के प्रधान जी, मठिया के प्रधान जी,अहिरौली के प्रधान जी, वरवा खुर्द के प्रधान जी आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments